Saurabh Murder Case: जेल में दो मिनट के लिए मिले कातिल मुस्कान और प्रेमी साहिल, लेकिन नहीं किया ये काम

Saurabh Murder Case: जेल में दो मिनट के लिए मिले कातिल मुस्कान और प्रेमी साहिल, लेकिन नहीं किया ये काम
मेरठ की ब्रह्मपुरी पुलिस ने बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में 54 दिन बाद न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी। करीब 1000 पेज की चार्जशीट में पुलिस ने 34 गवाहों के बयान दर्ज किए। गवाहों ने हत्याकांड में पुलिस को अपने बयान और सबूत दिए हैं।