Jalaun: छात्र की मौत पर परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, पुलिस से धक्कामुक्की

Jalaun: छात्र की मौत पर परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, पुलिस से धक्कामुक्की
बाइक की टक्कर से घायल युवक की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने शव रखकर आरोपी को भगा देने का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सहित तीनों थानों का पुलिस फोर्स मौके पहुंच गया।