कन्नौज कांड: नवाब के जेल से बाहर आने पर होंगी तीन हत्याएं, अभियोजक ने मेडिकल करने वाली डॉक्टर को धमकाया 12 months ago by cntrks कन्नौज जिले के किशोरी दुष्कर्म कांड में एक नया मोड़ आ गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करने वाली डॉक्टर ने गैंगस्टर नवाब सिंह यादव व उसके भाई नीलू यादव समेत सरकारी वकील व पीड़िता की बुआ के खिलाफ धमकाने की एफआईआर दर्ज कराई है।