तेज आंधी के बीच बदमाशों का कहर: ताला कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर लूटे 14 लाख, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात 12 months ago by cntrks अलीगढ़ महानगर में 21 मई देर शाम तेज आंधी के बीच नकाबपोश बदमाशों ने लूट की दुस्साहसिक घटना को अंजाम दे डाला। कोतवाली क्षेत्र के घनी आबादी वाले आतिशबाजान मोहल्ला में ताला कारखाना संचालक के घर से 14 लाख रुपये कीमत के जेवरात-नकदी लूट ले गए।