UP: तीन दशक में दूसरी बार मई की गर्मी में है ऐसी नरमी, जानें- नौतपा में कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP: तीन दशक में दूसरी बार मई की गर्मी में है ऐसी नरमी, जानें- नौतपा में कैसा रहेगा मौसम का हाल
लखनऊ में पिछले 30 वर्षों में दूसरी बार मई के महीने में लू नदारद है। मौसम सुहाना है। 2021 में भी ठीक ऐसे ही मई में गर्मी के तेवर ढीले थे। इस बार भी पारे में उतार-चढ़ाव के साथ मई का अब तक दौर नरमी भरा ही है।