UP: सीबीआई कार्यालय में तैनात एसआई वीरेंद्र पर धनुष बाण से हमला, सीने में लगा तीर

UP: सीबीआई कार्यालय में तैनात एसआई वीरेंद्र पर धनुष बाण से हमला, सीने में लगा तीर
हजरतगंज में सीबीआई दफ्तर में घुसकर शुक्रवार को बिहार के रहने वाले दिनेश ने दरोगा वीरेंद्र को तीर मार दिया । हमले में घायल दरोगा को पुलिस कर्मियों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। दरोगा वीरेंद्र सीबीआई दफ्तर में सुरक्षा में तैनात हैं।