Indore: शिलांग के डबलडेकर रुट की खाई में हो रही इंदौर की दंपति की खोज, एक माह पहले भी एक पर्यटक हुआ था लापता

इंदौर
में
शादी
के
बाद
हनीमून
मनाने
शिलांग
गए
इंदौर
के
दंपति
का
चार
दिन
बाद
भी
पता
नहीं
चला।
उनका किराए
पर
लिया
गया स्कूटर
पहाड़ी
क्षेत्र
में
मिला
है।
उनकी
खोजबीन
शिलांग
से
50
किलोमीटर
दूर
डबल
डेकर
रुट
की
खाई
के
आसपास
हो
रही
है।
इस
रुट
पर
पेड़ों
की
जड़ों
से
बना
एक
प्राकृतिक
ब्रिज
है।
जिसे
देखने
पर्यटक
जाते
है।
संभवत:
राजा
रघुवंशी
और
उनकी
पत्नी
सोनम
भी
वहां
गए
होंगे।
दोनो
की
11
मई
को
शादी
हुई
है।


विज्ञापन

Trending
Videos


 

इससे
जुड़ी
खबर
पढ़ें: इंदौर
के
पर्यटक
दंपती
मेघालय
के
सोहरा
में
लापता,
दोपहिया
वाहन
किराए
पर
लेकर
घाटियों
में
घूमने
गए
थे


विज्ञापन


विज्ञापन

पुलिस
को
उनकी
अंतिम
लोकेशन
भी
इस
क्षेत्र
के
आसपास
ही
मिली
थी,
हालांकि
मंगलवार को
भी
उनका
पता
नहीं
चला।
जिस
हिस्से
में
दोनों
को
सर्चिंग
की
जा
रही
है।
वहां
29
मार्च
को
एक
पर्यटक
लापता
हुआ था।
वह
नोंग्रियाट
गांव
होते
हुए
डबल
डेकर
रुट
पर
गया
था।
तीन
दिन
बाद
उसका
शत-विक्षत
शव
पुलिस
को
जंगल
में
मिला
था।
पुलिस
ने
उस
घटना
को
लेकर
संदेह
जताया
था
कि
गिरने
से
उसकी
मौत
हुई
है।


दोपहर
में
सोनम
ने
की
थी
बात

शिलांग
में
जाने
के
बाद
जब
राजा
और सोनम
डबल
डेकर
रुट
की
तरफ
जा
रहे
थे
तो
सोनम
ने
अपनी
मां
से
दोपहर
डेढ़
बजे
बात
की
थी।
उसके
बाद
से
उनका
काॅल
नहीं
लगा।
राजा
के
रिश्तेदारों
ने
बताया
कि
मंगलवार
को
खाई
वाले
हिस्से
में
दोनों
को
खोजने
का
काम
जारी
था,
लेकिन
पता
नहीं
चला।

मोबाइल
लोकेशन
के
आधार
पर
उन्हें
खोजा
जा
रहा
है।
पहाड़ी
क्षेत्र
में
किराए
पर
लिया
गया
उनका
स्कूटर
तो
मिल
गया,
लेकिन
दोनों
के
मोबाइल
फोन
नहीं
मिले
है।
शिलांग
पुलिस
ने
दोनों
की
तलाशी
के
लिए
अलग-अलग
टीमें
बनाई
है।