सीएम की पाठशाला’: महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में लगाई क्लास, देवी अहिल्या और दुर्गावती का जिक्र कर भरा जोश


मुख्यमंत्री
डॉ.
मोहन
यादव
ने
बुधवार
को
भोपाल
स्थित
महिला
पॉलिटेक्निक
कॉलेज
में
छात्राओं
से
संवाद
करते
हुए
‘सीएम
की
पाठशाला’
कार्यक्रम
आयोजित
किया।
इस
दौरान
उन्होंने
छात्राओं
से
राष्ट्रभक्ति,
नारी
सशक्तिकरण
और
मध्यप्रदेश
की
ऐतिहासिक
महिला
व्यक्तित्वों
महारानी
दुर्गावती
और
देवी
अहिल्याबाई
होल्कर
के
जीवन
संघर्ष
और
योगदान
पर
विस्तार
से
चर्चा
की।मुख्यमंत्री
ने
कहा
कि
‘भारत
में
महिलाएं
तब
भी
सशक्त
थीं,
जब
उन्हें
कम
अधिकार
प्राप्त
थे
और
आज
भी
सशक्त
हैं
जब
उन्हें
सर्वाधिक
अधिकार
मिले
हैं।
उन्होंने
महारानी
दुर्गावती
के
पराक्रम
की
चर्चा
करते
हुए
बताया
कि
उन्होंने
अकबर
की
सेना
से
युद्ध
करते
हुए
अपने
प्राण
न्यौछावर
कर
दिए।
साथ
ही
जबलपुर
में
आधारताल
और
मदन
महल
जैसे
स्थापत्य

जल
संरक्षण
प्रणाली
का
निर्माण
कराया,
जो
आज
भी
प्रेरणा
का
स्रोत
है।


विज्ञापन

Trending
Videos

ये
भी
पढ़ें-  Bhopal: PCC
चीफ
के
भाइयों
पर
हुई
FIR,पुलिस
मुख्यालय
पहुंचे
नेता
प्रतिपक्ष,
बोले-FIR
द्वेष
की
भावना
से
प्रेरित


विज्ञापन


विज्ञापन

मुख्यमंत्री
ने
देवी
अहिल्याबाई
होल्कर
की
शासन
व्यवस्था,
सामाजिक
सुधारों
और
धार्मिक
स्थलों
के
निर्माण
को
अद्वितीय
बताते
हुए
कहा
कि
उन्होंने
28
वर्षों
तक
कुशल
प्रशासन
चलाया,
विधवा
विवाह
को
प्रोत्साहित
किया
और
महेश्वरी
साड़ियों
के
माध्यम
से
महिलाओं
को
आत्मनिर्भर
बनाया।
डॉ.
यादव
ने
बताया
कि
31
मई
को
देवी
अहिल्याबाई
का
300वां
जन्मवर्ष
है
और
इस
उपलक्ष्य
में
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
भोपाल
में
आयोजित
महिला
सशक्तिकरण
महासम्मेलन
में
शामिल
होंगे।
उन्होंने
छात्राओं
से
इस
कार्यक्रम
में
भाग
लेने
की
अपील
की। मुख्यमंत्री
ने
छात्राओं
द्वारा
‘होलिस्टिक
अपस्किलिंग
नारी
शक्ति
प्रोजेक्ट’
के
तहत
बनाए
गए
चीनी
मिट्टी
के
उत्पादों,
डिजाइनर
कपड़ों

अन्य
नवाचारों
की
सराहना
की।
कार्यक्रम
में
क्षेत्रीय
विधायक
भगवानदास
सबनानी,
समाजसेवी
रवींद्र
यति,
प्राचार्य
राव
सहित
अनेक
गणमान्यजन
उपस्थित
रहे।

ये
भी
पढ़ें-  Bhopal: एमपी
में
कोरोना
के
6
मरीज
मिलने
के
बाद
भी
भोपाल
में
लापरवाही,
सरकारी
अस्पतालों
को
गाइडलाइन
का
इंतजार