Shajapur News: तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदी की पत्नी को दी विदाई, आज होगा अंतिम संस्कार

लेह-लद्दाख
में
तैनात
सैनिक
सुरेंद्र
गुदारिया
मंगलवार
ड्यूटी
के
दौरान
शहीद
हो
गए।
उनका
अंतिम
संस्कार
आज
गुरुवार
को
देवास
जिले
के
हाटपिपल्या
क्षेत्र
के
ग्राम
बड़ियामांडू
में
पूरे
सैन्य
सम्मान
के
साथ
किया
जाएगा।
शहीद
सुरेंद्र
का
विवाह
पांच
वर्ष
पूर्व
बेरछा
निवासी
अनिता
बामनिया
से
हुआ
था।
वर्तमान
में
अनिता
गर्भवती
हैं
और
अपने
मायके
बेरछा
में
रह
रही
थीं,
जब
सेना
के
अधिकारियों
ने
उन्हें
फोन
पर
यह
दुखद
समाचार
दिया।
दंपती
का
एक
चार
वर्षीय
पुत्र
रुद्र
भी
है।पति
के
निधन
की
खबर
सुनकर
अनिता
शोकाकुल
हो
गईं।
परिजनों
और
ग्रामीणों
ने
उन्हें
जैसे-तैसे
संभाला। 


विज्ञापन

Trending
Videos