Kanpur: दो जून से चकेरी एयरपोर्ट से लें हवाई माल परिवहन की सुविधा, दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई तक भेज सकेंगे पार्सल

Kanpur: दो जून से चकेरी एयरपोर्ट से लें हवाई माल परिवहन की सुविधा, दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई तक भेज सकेंगे पार्सल
कानपुर में दो जून से हवाई माल परिवहन (एयर कार्गो) सेवा शुरू हो जाएगी। चकेरी स्थित एयरपोर्ट से दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई, हैदराबाद तक एयर कार्गो की सुविधा मिलेगी। इससे सिर्फ सवा घंटे में शहर में बने उत्पाद व खानपान के पार्सल दिल्ली पहुंचेंगे।