Dindori News: पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, जांच जारी

डिण्डौरी
जिले
के
थाना
बजाग
अंतर्गत
ग्राम
खम्हेरा
में
एक
महिला
की
संदिग्ध
परिस्थितियों
में
हुई
मौत
के
मामले
में
पुलिस
ने
उसके
पति
को
गिरफ्तार
किया।
यह
कार्रवाई
पुलिस
अधीक्षक
डिण्डौरी
वाहिनी
सिंह
के
निर्देशन
और
अतिरिक्त
पुलिस
अधीक्षक
डॉ.
अमित
वर्मा
के
मार्गदर्शन
में
की
गई।


विज्ञापन

Trending
Videos

जानकारी
के
अनुसार,
सुखलाल
धुर्वे
निवासी
ग्राम
बौना
को
सूचना
मिली
कि
उसकी
बहन
सुकवती
की
मृत्यु
हो
गई
है।
सूचना
मिलने
पर
वह
परिजनों
के
साथ
बहन
के
ससुराल
ग्राम
खम्हेरा
पहुंचा,
जहां
सुकवती
घर
के
अंदर
मृत
अवस्था
में
पाई
गई।
पड़ोसियों
से
पूछताछ
के
दौरान
पता
चला
कि
मृतका
का
पति
फूलचंद
धुर्वे
उसके
चरित्र
पर
संदेह
करता
था।
इसी
बात
को
लेकर
दोनों
के
बीच
अक्सर
विवाद
और
मारपीट
होती
रहती
थी।


विज्ञापन


विज्ञापन

ये
भी
पढ़ें: मध्य
प्रदेश
में
नौतपा
के
छठवें
दिन
भी
जारी
रहेगा
आंधी-बारिश
दौर,
आज
प्रदेश
के
36
जिलों
में
अलर्ट

प्रथम
दृष्टया
यह
स्पष्ट
हुआ
कि
आरोपी
पति
ने
शक
के
चलते
पत्नी
के
साथ
मारपीट
कर
उसकी
हत्या
की
है।
मामले
की
गंभीरता
को
देखते
हुए
थाना
बजाग
में
तत्काल
अपराध
क्रमांक
दर्ज
कर
भारतीय
न्याय
संहिता
(बीएनएस)
की
धारा
103
के
तहत
मामला
पंजीबद्ध
कर
जांच
प्रारंभ
की
गई।
ये
भी
पढ़ें: इंदौर
में
मेट्रो
ट्रेन
कल
से
चलेगी
-एक
बार
में
900
से
ज्यादा
यात्री
कर
सकेंगे
सफर


जंगल
से
पकड़ा
गया
आरोपी

एसडीओपी
बजाग
विवेक
कुमार
गौतम
के
मार्गदर्शन
में
थाना
प्रभारी
द्वारा
अलग-अलग
पुलिस
टीमों
का
गठन
किया
गया।
सघन
तलाशी
अभियान
के
दौरान
पुलिस
को
सूचना
मिली
कि
आरोपी
गांव
छोड़कर
जंगल
की
ओर
भाग
गया
है।
त्वरित
कार्रवाई
करते
हुए
पुलिस
दल
ने
ग्राम
खम्हेरा
के
जंगल
से
आरोपी
फूलचंद
धुर्वे
पिता
बुधलाल
धुर्वे
(उम्र
23
वर्ष)
को
गिरफ्तार
कर
लिया
और
आवश्यक
वैधानिक
कार्रवाई
के
पश्चात
उसे
न्यायालय
डिण्डौरी
में
पेश
किया
गया।