MP News: हेलमेट पहनने वालों की हुई वाहवाही, उज्जैन ट्रैफिक पुलिस ने बांटे स्मृति चिन्ह


उज्जैन
की
सड़कों
पर
मंगलवार
को
एक
अलग
ही
दृश्य
नजर
आया।
यहां
ट्रैफिक
पुलिस
ने
नियम
तोड़ने
वालों
को
दंडित
करने
की
बजाय,
नियमों
का
पालन
करने
वाले
वाहन
चालकों
को
सम्मानित
किया।
हेलमेट
पहनकर
बाइक
चलाने
वालों
और
ट्रैफिक
नियमों
का
पालन
करने
वालों
को
पुलिस
ने
स्मृति
चिन्ह
देकर
प्रोत्साहित
किया।


सड़क
सुरक्षा
के
लिए
चलाया
जा
रहा
विशेष
अभियान

इस
अभियान
को
उज्जैन
पुलिस
अधीक्षक
के
निर्देश
पर
अतिरिक्त
पुलिस
अधीक्षक
(यातायात)
और
उप
पुलिस
अधीक्षक
(यातायात)
के
नेतृत्व
में
शुरू
किया
गया।
भरतपुरी
चौराहा
और
नानाखेड़ा
चौराहा
पर
चलाए
गए
इस
विशेष
अभियान
में
यातायात
नियमों
का
पालन
करने
वाले
दोपहिया
चालकों
को
स्मृति
चिन्ह
देकर
सम्मानित
किया
गया।


हेलमेट
नहीं
पहनने
से
बढ़
रही
मौतें

सड़क
हादसों
में
सबसे
ज्यादा
मौतें
दोपहिया
चालकों
की
होती
हैं।
हर
साल
देश
में
करीब
50,000
लोग
सड़क
हादसों
में
जान
गंवाते
हैं,
जिनमें
से
35,000
दोपहिया
चालक
होते
हैं।
इन
मौतों
का
सबसे
बड़ा
कारण
हेलमेट

पहनना
होता
है।
सिर्फ
मध्यप्रदेश
में
हर
साल
करीब
3,000
लोग
हेलमेट

पहनने
के
चलते
अपनी
जान
गंवा
बैठते
हैं।


यह
भी
पढ़ें:  ट्राला
पलटते
ही
चपटी
हुई
कार,
चार
बच्चों
समेत
दो
परिवार
में
नौ
मौतें;
झाबुआ
हादसे
की
दर्दनाक
तस्वीरें


जब
पुलिस
ने
रोका
तो
डर
गए,
लेकिन
मुस्कान
लौट
आई

अभियान
के
दौरान
जब
ट्रैफिक
पुलिस
ने
बाइक
सवारों
को
रोका,
तो
पहले
तो
लोग
घबरा
गए
कि
कहीं
चालान

कट
जाए।
लेकिन
जब
उन्हें
स्मृति
चिन्ह
और
सम्मान
मिला,
तो
चेहरे
पर
मुस्कान
लौट
आई।
कई
लोगों
ने
बताया
कि
हेलमेट
पहनने
की
वजह
से
वे
पहले
भी
हादसे
से
बच
चुके
हैं।


प्रेरणा
बने
नियमों
का
पालन
करने
वाले

इस
अवसर
पर
हेलमेट
पहनने,
सीट
बेल्ट
लगाने,
ट्रैफिक
सिग्नल
मानने
और
दस्तावेज
साथ
रखने
वालों
को
समाज
के
लिए
प्रेरणास्रोत
बताया
गया।
ट्रैफिक
पुलिस
अधिकारियों
ने
कहा
कि
सिर्फ
चालान
काटना
ही
समाधान
नहीं
है,
जागरूकता
फैलाना
भी
उतना
ही
जरूरी
है।