UP : गंगा दशहरा पर संगम स्नान करके लौट रहे थे श्रद्धालु, यूपी-एमपी बॉर्डर पर मौत ने मारा झपट्टा 11 months ago by cntrks उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग गंगा दशहरा पर संगम स्नान करने के लिए प्रयागराज आए थे। त्रिवेणी में डुबकी लगाने के बाद वह अपने घर लौट रहे थे कि रीवा (मध्य प्रदेश) के सोहागी इलाके में हादसा हो गया।