Hamirpur: सराफा व्यापारी के घर से दिनदहाड़े आठ लाख की लूट, 40 सेकेंड में बदमाशों ने अंजाम दी वारदात

Hamirpur: सराफा व्यापारी के घर से दिनदहाड़े आठ लाख की लूट, 40 सेकेंड में बदमाशों ने अंजाम दी वारदात
सराफा व्यापारी की पत्नी को चाकू दिखाकर बंधक बनाकर दो नकाबपोश बदमाश शनिवार दोपहर करीब दो बजे आठ लाख के जेवर लूट ले गए। मात्र 40 सेकेंड में घटना को अंजाम दिया और भाग गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।