UP: शादी की दुहाई देकर दूल्हे के दोस्तों को छुड़ाने कोतवाली पहुंची दुल्हन, जमानत के बाद हुईं विवाह की रस्में 11 months ago by cntrks मौदहा कस्बा के मंगीपुरा में शनिवार की रात शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में पांच बरातियों समेत 11 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस पर दूल्हे ने दोस्तों के बिना शादी की रस्में करने से इन्कार कर दिया।