UP: ‘चट्टानों और मलबों को हटाना आसान नहीं’, बहू-बेटे की खोज में गए पिता रिश्तेदारों संग आए घर, बयां किए हालात

UP: ‘चट्टानों और मलबों को हटाना आसान नहीं’, बहू-बेटे की खोज में गए पिता रिश्तेदारों संग आए घर, बयां किए हालात
शादी के बाद हनीमून पर सिक्किम गए प्रतापगढ़ के नवदंपती का 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। बेटे कौशलेंद्र और बहू अंकिता की तलाश में सिक्किम गए शेर बहादुर रिश्तेदारों संग मंगलवार की शाम घर लौट आए। उनके घर पहुंचते ही मातमी सन्नाटा टूट पड़ा।