Betul News: कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार के साथ शातिर बदमाश किया गिरफ्तार, वाहन भी जब्त


जिले
में
अवैध
हथियार
रखने
वालों
के
विरुद्ध
चलाए
जा
रहे
विशेष
अभियान
के
तहत
कोतवाली
पुलिस
को
बड़ी
सफलता
मिली
है।
पुलिस
ने
एक
शातिर
बदमाश
को
अवैध
देशी
कट्टे
के
साथ
रंगे
हाथ
गिरफ्तार
किया
है।
आरोपी
के
पास
से
एक
स्कॉर्पियो
वाहन
भी
जब्त
किया
गया
है।
कोतवाली
पुलिस
को
15-16
जून
2025
की
रात
मुखबिर
से
सूचना
मिली
थी
कि
एक
व्यक्ति
लाल
रंग
की
स्कॉर्पियो
गाड़ी
में
अवैध
हथियार
के
साथ
रानीपुर
रोड
क्षेत्र
में
घूम
रहा
है।
सूचना
मिलते
ही
पुलिस
ने
तत्काल
एक
विशेष
टीम
गठित
कर
मौके
पर
रवाना
किया।
पुलिस
को
देखकर
आरोपी
भागने
की
कोशिश
करने
लगा,
लेकिन
घेराबंदी
कर
उसे
पकड़
लिया
गया।


विज्ञापन

Trending
Videos

ये
भी
पढ़ें- जरारूधाम
गौ
अभ्यारण
में
पहली
बार
पहुंचेंगे मां
नर्मदा
के
भक्त
दादागुरु, 1705
पौधों
का
करेंगे
रोपण


विज्ञापन


विज्ञापन

तलाशी
लेने
पर
आरोपी
गोलू
उर्फ
प्रवीण
राठौर
(48
वर्ष),
निवासी
पाढर
के
पास
से
एक
देशी
कट्टा
बरामद
हुआ
जिसकी
कीमत
लगभग
10
हजार
रुपये
आंकी
गई
है।
साथ
ही
आरोपी
की
स्कॉर्पियो
(क्रमांक
MP
48
C
4593)
जिसकी
अनुमानित
कीमत
10
लाख
रुपये
है,
जब्त
कर
ली
गई।
पुलिस
ने
आरोपी
के
खिलाफ
कोतवाली
थाने
में
धारा
25
आर्म्स
एक्ट
के
तहत
प्रकरण
दर्ज
कर
लिया
है।
आरोपी
के
खिलाफ
पूर्व
में
लड़ाई-झगड़ा,
मारपीट,
जुआ,
सट्टा
और
आर्म्स
एक्ट
के
कुल
13
प्रकरण
दर्ज
हैं।
फिलहाल
पुलिस
उससे
अवैध
हथियारों
की
आपूर्ति

स्रोत
के
बारे
में
पूछताछ
कर
रही
है।

ये
भी
पढ़ें- सूने
मकानों
में
चोरी
करने
वाला
शातिर
चोर
गिरफ्तार,
एक
साल
में
आठ
मकानों
पर
किया
हाथ
साफ

इस
कार्रवाई
में
निरीक्षक
रविकांत
डेहरिया,
उपनिरीक्षक
राकेश
सरयाम,
प्रधान
आरक्षक
दीपक
कटियार,
तरुण
पटेल,
अरविंद,
शिवकुमार
तथा
आरक्षक
नितिन,
अनिल,
रोहित

प्रदीप
कहार
की
अहम
भूमिका
रही।
पुलिस
अधीक्षक
निश्चल
एन.
झारिया
ने
कहा
कि
जिले
में
अवैध
गतिविधियों
पर
लगाम
लगाने
के
लिए
इस
तरह
की
कार्रवाइयां
आगे
भी
जारी
रहेंगी,
ताकि
आमजन
में
सुरक्षा
का
भाव
बना
रहे।