Aligarh News: रेलवे स्टेशन से अपह्रत बच्ची इटावा से बरामद, अपहरणकर्ता भी दबोचा, ले जा रहा था बिहार 10 months ago by cntrks अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से 19 जून दोपहर अपह्रत दो साल की बच्ची को जीआरपी ने इटावा रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। अपहरण करने वाले युवक को भी पकड़ लिया गया है। युवक बच्ची को बिहार ले जा रहा था।