Guna News: गुना में नदी पार करते चार लोग बहे, एक का शव बरामद, तीन लापता, रेस्कू जारी


जिले
के
फतेहगढ़
इलाके
में
शनिवार
सुबह
कोहन
नदी
को
पार
करते
समय
एक
ट्रैक्टर
ट्रॉली
और
बाइक
बह
गई।
इस
दौरान
ट्रॉली
और
बाइक
पर
सवार
चार
लोग
नदी
में
बहे,
इनमें
से
एक
का
शव
बरामद
कर
लिया
गया
है,
जबकि
तीन
अन्य
लोगों
की
तलाश
की
जा
रही
है।
मृतक
की
पहचान
गोलू
पुत्र
रामविलास
के
रूप
में
हुई
है।
गोली
अपने
साथी
के
साथ
बाइक
पर
था।
लापता
लोगों
में
ट्रैक्टर
पर
सवार
करन
और
सागर
सगे
भाई
हैं
और
फतेहगढ़
के
रहने
वाले
हैं।
सूचना
मिलते
ही
पुलिस
और
SDERF
की
टीम
मौके
पर
पहुंच
गई।
टीम
लापता
लोगों
की
तलाश
में
जुटी
है।

जानकारी
के
मुताबिक
गुना
में
पिछले
12
घंटे
में
करीब
ढाई
इंच
बारिश
दर्ज
की
गई
है,
जिससे
नदी
नाले
उफान
पर
है।
जानकारी
के
अनुसार
करन
अपने
भाई
सागर
के
साथ
राजस्थान
के
छबड़ा
से
लहसुन
बेचकर
ट्रैक्टर
ट्रॉली
से
अपने
घर

रहा
था।
रास्ते
में
पड़ी
कोहन
नदी
उफान
पर
थी।
इसके
बाद
भी
करन
ने
नदी
पार
करने
का
जोखिम
उठाया।
उसने
ट्रैक्टर
आगे
बढ़ाया,
लेकिन
तेज
धार
में
संतुलन
बिगड़
गया
और
ट्रॉली
समेत
दोनों
बह
गए।

ये
भी
पढ़ें- इलाज
और
शिक्षा
का
लालच
देकर
धर्मांतरण
की
कोशिश,
देवास
में
चार
युवक-युवतियां
गिरफ्तार

हादसे
में
अपनी
जान
गंवाने
वाला
गोलू
साथियों
के
साथ
फतेहगढ़
गया
था।
रात
में
उसके
दो
साथी
वहीं
रुक
गए।
वह
अपने
एक
साथी
के
साथ
गांव
लौट
रहा
था।
ग्रामीणों
ने
SDERF
टीम
को
बताया
कि
इसी
दौरान
शनिवार
सुबह
नदी
पार
करते
समय
वह
साथी
के
साथ
बाइक
सहित
बरसाती
नदी
में
बह
गया।
वहां
से
बहकर
वो
कोहन
नदी
तक
पहुंच
गया,
जहां
उसका
शव
मिला।

SDOP
विवेक
अष्ठाना
ने
बताया
कि
अभी
तीन
लोगों
के
बहने
की
सूचना
है।
इसमें
से
एक
का
शव
कोहन
नदी
के
टापू
पर
बरामद
कर
लिया
गया
है।
लहसुन
बेचकर
आए
दोनों
युवकों
की
तलाश
जारी
है।ट्रैक्टर
ट्रॉली
को
नदी
से
निकाल
रहे
हैं।