रामपुर में गरजी जेसीबी: 57 दुकानों को प्रशासन ने गिराया, सरकारी भूमि पर था अतिक्रमण, शाम से सुबह तक कार्रवाई 11 months ago by cntrks सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गई दुकानों पर प्रशासन की जेसीबी चली। रविवार रात में करीब 39 दुकानों और फिर सोमवार की दोपहर बाद 18 दुकानों को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई है।