UP: प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए खुद पर चलवाई गोली, गलत जगह लगने से मौत; CCTV ने बदली हत्या की कहानी

UP: प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए खुद पर चलवाई गोली, गलत जगह लगने से मौत; CCTV ने बदली हत्या की कहानी
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंगानगर थाना इलाके के गांव अम्हेड़ा आदिपुर में हर्ष (21) ने मंगलवार रात प्रेमिका (12वीं की छात्रा) के परिजनों को फंसाने के लिए अपने 15 साल के नाबालिग दोस्त से तमंचे से खुद पर गोली चलवाई।