Chhindwara News: महाराष्ट्र से चार साल की बच्ची को अगवा कर लाया युवक, पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल किया बरामद

महाराष्ट्र
के
बदलापुर
थाना
क्षेत्र
से
बुधवार
को
चार
वर्षीय
मासूम
बच्ची
अचानक
लापता
हो
गई।
परिजनों
द्वारा
बच्ची
लापता
होने
की
शिकायत
थाने
में
दर्ज
कराई
गई।
जांच
के
दौरान
मिले
सुरागों
से
पता
चला
कि
बच्ची
को
एक
युवक
बहला-फुसलाकर
महाराष्ट्र
से
मध्यप्रदेश
के
छिंदवाड़ा
जिले
के
उमरेठ
थाना
क्षेत्र
के
ग्राम
मोंडोगरी
लेकर
आया
है।
इस
जानकारी
के
आधार
पर
महाराष्ट्र
पुलिस
ने
तत्काल
उमरेठ
पुलिस
से
संपर्क
किया
और
दोनों
राज्यों
की
पुलिस
ने
संयुक्त
कार्रवाई
शुरू
की।


विज्ञापन

Trending
Videos

पुलिस
की
सतर्कता
और
समन्वय
के
चलते
गुरुवार
को
आरोपी
युवक
को
गिरफ्तार
कर
और
बच्ची
को
सकुशल
बरामद
कर
लिया
गया।
आरोपी
की
पहचान
25
वर्षीय
रंजीत
पिता
बिशनलाल
धुर्वे
के
रूप
में
हुई
है।
बरामदगी
के
बाद
बच्ची
को
मेडिकल
परीक्षण
के
लिए
भेजा
गया,
जिसमें
उसके
साथ
किसी
प्रकार
की
आपत्तिजनक
या
अनैतिक
हरकत
की
पुष्टि
नहीं
हुई।
इसके
बाद
आरोपी
और
बच्ची
को
महाराष्ट्र
पुलिस
के
सुपुर्द
कर
दिया
गया।
पुलिस
ने
24
घंटे
के
भीतर
ही
बच्ची
को
परिजनों
को
सौंप
दिया
गया।


विज्ञापन


विज्ञापन

ये
भी
पढ़ें:  मध्य
प्रदेश
के
12
जिलों
में
आज
भारी
बारिश
का
अलर्ट,
अगले
पांच
दिन
भीगेगा
पूरा
प्रदेश

इस
संयुक्त
कार्रवाई
में
उमरेठ
थाना
प्रभारी
विजय
सिंह
ठाकुर,
प्रधान
आरक्षक
नारायण,
आरक्षक
जगदीश
धुर्वे,
तथा
महाराष्ट्र
पुलिस
की
अहम
भूमिका
रही।
दोनों
राज्यों
की
पुलिस
की
त्वरित
और
समन्वित
कार्रवाई
से
एक
मासूम
की
जिंदगी
बच
सकी,
जिससे
परिजनों
और
क्षेत्रवासियों
ने
राहत
की
सांस
ली
और
पुलिस
की
सराहना
की।