MP News: ‘गलती न करें… बर्दाश्त नहीं की जाएगी’, सीहोर में वन विभाग पर भड़के मामा शिवराज, जानें क्या है मामला


सीहोर
में
केंद्रीय
मंत्री
शिवराज
सिंह
चौहान
शनिवार
को
वन
विभाग
के
अफसरों
पर
भड़क
गए।
जिले
के
अनेक
क्षेत्रों
से
जमीन
की
शिकायत
लेकर
आदिवासी
उनके
पास
पहुंचे
थे।
आदिवासियों
से
शिवराज
सिंह
ने
कहा-
मामा
तुम्हारे
साथ
है।
उन्होंने
कहा
कि
ये
अफसर
सब
गड़बड़-सड़बड़
करते
हैं।
वन
विभाग
के
अधिकारी
सरकार
की
छवि
बिगड़ने
की
कोशिश
कर
रहे
हैं।
मैं
फॉरेस्ट
डिपार्टमेंट
वालों
से
कहता
हूं
कि
गलती

करें,
ये
किसी
भी
कीमत
पर
बर्दाश्त
नहीं
की
जाएगी।


विज्ञापन

Trending
Videos

जिले
के
इछावर,
लाड़कुई
वन
परिक्षेत्र
में
सरदार
वल्लभ
भाई
पटेल
अभ्यारण्य
बनाने
के
प्रस्ताव
के
विरोध
में
शनिवार
को
क्षेत्र
के
आदिवासियों
ने
सीहोर
पहुंचकर
कलेक्टर
कार्यालय
का
घेराव
कर
दिया।
इस
दौरान
केंद्रीय
मंत्री
शिवराज
सिंह
चौहान
भी
परिसर
में
मौजूद
थे।
वे
कलेक्ट्रेट
के
जिला
पंचायत
सभाकक्ष
में
दिशा
की
बैठक
में
शामिल
होने
के
लिए
सीहोर
पहुंचे
थे।
इस
दौरान
इछावर,
लाडक़ुई
सहित
जिलेभर
के
हजारों
की
संख्या
में
आदिवासियों
ने
कलेक्टर
कार्यालय
पहुंचकर
वहां
पर
नारेबाजी,
प्रदर्शन
शुरू
कर
दिया।
केंद्रीय
मंत्री
ने
आदिवासियों
के
बीच
पहुंचकर
उनकी
समस्याएं
सुनीं।
इस
दौरान
आदिवासियों
द्वारा
उन्हें
एक
ज्ञापन
भी
सौंपा
गया,
जिसमें
इछावर,
लाडक़ुई
वन
परिक्षेत्र
में
सरदार
वल्लभ
भाई
पटेल
अभ्यारण
के
प्रस्ताव
को
निरस्त
करने
सहित
तीन
सूत्रीय
मांगें
थी।
केंद्रीय
मंत्री
ने
आश्वस्त
किया
है
कि
वे
इस
मामले
में
प्रदेश
के
मुखिया
डॉ.
मोहन
यादव
से
भी
चर्चा
करेंगे।
इसके
बाद
आदिवासियों
ने
घेराव
खत्म
कर
किया।


विज्ञापन


विज्ञापन