UP: अनूपशहर में मानसून की पहली बारिश से जलभराव, डंडे के सहारे चले लोग; बुगरासी में दीवार गिरने से युवक की मौत 10 months ago by cntrks बुलंदशहर के अनूपशहर में सोमवार को मानसून की पहली बारिश ने नगर की व्यवस्था की पोल खोल दी। वार्ड नंबर 8 मोरी गेट में करीब तीन फुट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण एक कार पानी में डूब गई।