कासिम हत्याकांड: जंगल में हत्या.. गन्ने के खेत में ठिकाने लगाई लाश, शूटर को आजीवन कारावास, तीन लोग बरी 10 months ago by cntrks पाकबड़ा के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता कासिम की हत्या के मामले में सोमवार को एडीजे-3 अंचल लवानिया की अदालत ने फैसला सुनाया। अदालत ने शूटर विकास चौधरी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया।