Bhopal: BMHRC में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, विश्व डॉक्टर्स डे पर सांसद ने की घोषणा, प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश


भोपाल
स्मारक
अस्पताल
एवं
अनुसंधान
केंद्र
(बीएमएचआरसी)
में
जल्द
ही
एक
मेडिकल
कॉलेज
खोला
जाएगा।
विश्व
डॉक्टर्स
डे
के
अवसर
पर
आयोजित
समारोह
में
भोपाल
सांसद
आलोक
शर्मा
ने
यह
घोषणा
है।
उन्होने बीएमएचआरसी
की
प्रभारी
निदेशक
डॉ.
मनीषा
श्रीवास्तव
को
इसका
प्रस्ताव
(DPR)
तैयार
करने
के
निर्देश
दिए
हैं।
इस
दौरन सांसद
शर्मा
ने
हृदय
विभाग
की
नई
इकोकार्डियोग्राफी
मशीन
का
उद्घाटन
भी
किया।
साथ
ही
एक
पेड़
मां
के
नाम
अभियान
के
तहत
परिसर
में
एक
औषधीय
पौधा
रोपा।
इस
अवसर
पर
संस्थान
के
चिकित्सक,
नर्सिंग
स्टाफ
और
प्रबंधन
के
लोग
मौजूद
थे।


विज्ञापन

Trending
Videos


अब
समय
है
कि
अस्पताल
का
विस्तार
किया
जाए

सांसद
कहा
कि
भोपाल
शहर
की
आबादी
में
काफी
वृद्धि
हुई
है
और
बीएमएचआरसी
लंबे
समय
से
गैस
पीड़ितों
का
इलाज
कर
रहा
है।
अब
समय
है
कि
अस्पताल
का
विस्तार
किया
जाए।
हाल
ही
में,
आयुष्मान
कार्ड
और
बीपीएल
कार्ड
धारकों
का
इलाज
भी
बीएमएचआरसी
में
शुरू
किया
गया
है,
लेकिन
शहर
की
बढ़ती
जरूरतों
को
देखते
हुए
अब
यहां
मेडिकल
कॉलेज
और
स्वास्थ्य
से
संबंधित
अन्य
इकाइयां
स्थापित
करना
आवश्यक
है।
विशेष
रूप
से
कैंसर
और
किडनी
के
इलाज
के
लिए
विशेष
केंद्र
यहां
बनने
चाहिए।
जिससे
गरीब
और
समाज
के
अंतिम
व्यक्ति
तक
अच्छी
स्वास्थ्य
सुविधाएं
पहुंचाई
जा
सकें।


विज्ञापन


विज्ञापन


यह
भी
पढ़ें-ग्रामों
को
आत्मनिर्भर
बनाने
विकसित
होंगे
230
वृंदावन
ग्राम,
खुलेगा
रक्षा
विश्वविद्यालय
का
कैम्पस


डॉक्टरों
को
किया
सम्मानित

समारोह
में
सांसद
आलोक
शर्मा
ने
बीएमएचआरसी
के
ऑडिटोरियम
में
स्वास्थ्य
सेवाओं
में
उत्कृष्ट
योगदान
देने
वाले
डॉक्टरों
को
सम्मानित
किया
और
स्मृति
चिन्ह
प्रदान
किए।
बता
दें,
BMHRC
की
स्थापना
को
25
वर्ष
पूरे
हो
चुके
हैं।
सांसद
ने
डॉ.
मनीषा
श्रीवास्तव
से
100
एकड़
में
फैले
इस
अस्पताल
में
नया
मेडिकल
कॉलेज
खोलने
और
नए
मेडिकल
एवं
जनरल
मेडिसिन
विभाग
की
स्वीकृति
के
लिए
दिल्ली
से
प्रस्ताव
जल्द
पारित
कराने
हेतु
डीपीआर
तैयार
करने
को
कहा
है।