UP: सीएम योगी के आदेश से बाची को मिला दाखिला; अब निजी स्कूल की किताबें और ड्रेस का खर्च परिजनों के लिए चुनौती

UP: सीएम योगी के आदेश से बाची को मिला दाखिला; अब निजी स्कूल की किताबें और ड्रेस का खर्च परिजनों के लिए चुनौती
मुख्यमंत्री के आदेश पर आरटीई के तहत शहर के सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में बाची को दाखिला मिलने के बाद भी उसकी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बाची के पिता अमित कुमार किताबों की जानकारी करने के लिए स्कूल गए लेकिन महंगी होने के कारण वह नहीं खरीद सके।