Indore: 7 जुलाई को इंदौर आएंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, होगा कार्यकर्ता सम्मेलन

इंदौर
में
7
जुलाई
को
भाजपा 
एक कार्यकर्ता
सम्मेलन
करने
जा
रही
है।
इसमें
भाजपा
के
प्रदेशाध्यक्ष
हेमंत
खंडेलवाल
शामिल
होंगे।
भाजपा
उसके
स्वागत
में
रैली
भी
निकालेगी।इसकी
अनुमति
भी
प्रशासन
से
ली
गई
है।


विज्ञापन

Trending
Videos

7
जुलाई
को
हेमंत
खंडेलवाल
खजराना
गणेश
मंदिर
के
दर्शन
करेंगे।
इसके
बाद
दाता
बन्दीछोड़
गुरुद्वारे
पर
अरदास
करेंगे।
गुरुद्वारे
से
राऊ
विधानसभा
के
कार्यकर्ता
उन्हें
कार्यक्रम
स्थल
सोलरिस
होटल
गार्डन
तक
रैली
के
रूप
में
लेकर
आएंगे।
अन्य
विधानसभा
क्षेत्रों
के
कार्यकर्ता
भी
कार्यक्रम
में
बड़ी
संख्या
में
पहुंचेंगे।


विज्ञापन


विज्ञापन

 

आयोजन
की
तैयारियों
को
लेकर
नगरीय
प्रशासन
मंत्री
कैलाश
विजयवर्गीय
ने
आयोजन
स्थल
का
दौरा
किया।
उन्होंने
कहा
कि
इंदौर
की
परंपरा
के
अनुसार
नवगत
अध्यक्ष
का
स्वागत
किया
जाएगा।

 


विजयवर्गीय
की
जुबान
फिसली

मंत्री
कैलाश
विजयवर्गीय
जब
पत्रकारों
से
चर्चा
कर
रहे
थे
तो
उनकी
जुबान
फिसली।
उन्होंने
भाजपा
के
नवनियुक्त
प्रदेश
अध्यक्ष
हेमंत
खंडेलवाल
को
ही
मुर्दाबाद
कह
दिया।
मंत्री
विजयवर्गीय
जिंदाबाद
बोलदा
चाहते
थे,
लेकिन
उनके
मुंह
से
निकल
गया
कि
जो
कार्यकर्ता
कल
तक
वीडी
शर्मा
जिंदाबाद
बोल
रहे
थे
वे
आज
हेमंत
खंडेलवाल
मुर्दाबाद
बोलने
लग
गए।
यह
अनुशासन
हमने
कही
नहीं
देखा।
उन्हे
जब
गलती
का
अहसास
हुआ तो
उन
रिकार्डिंग
कर
रहे
मीडियाकर्मियों
से
कहा
कि
बयान डिलीट
कर
देना।