Weather Update: बादलों की शृंखला नजदीक आई, बरसे बादल, दो दिन ऐसे ही होगी बारिश

Weather Update: बादलों की शृंखला नजदीक आई, बरसे बादल, दो दिन ऐसे ही होगी बारिश
बादलों की शृंखला मध्य प्रदेश से खिसक कर कानपुर परिक्षेत्र के नजदीक बुंदेलखंड में आ गई। मानसूनी हवाओं से माहौल में नमी 90 प्रतिशत के ऊपर चली गई और शाम को तेज बारिश हुई। सीएसए की मौसम वेधशाला में 25.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।