Gwalior News: महाराज बाड़े में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, मुख्यमंत्री ने खींची रथ की रस्सी


भगवान
जगन्नाथ
की
भव्य
रथयात्रा
के
अवसर
पर
ग्वालियर
के
महाराज
बाड़े
पर
जनसमुदाय
में
विशेष
उत्साह
देखने
को
मिला।
मुख्यमंत्री
डॉ.
मोहन
यादव
भी
भगवान
जगन्नाथ
की
रथयात्रा
में
शामिल
हुए।
इस
अवसर
पर
उन्होंने
भक्तों
के
साथ
मिलकर
“हरे
कृष्णा
हरे
राम”
की
संकीर्तन
धुनों
में
सहभागिता
की।
मुख्यमंत्री
डॉ.
मोहन
यादव
जगन्नाथ
रथ
यात्रा
में
महाराज
बाड़े
पर
शामिल
हुए।
उन्होंने
भगवान
जगन्नाथ
की
आरती
और
पूजा
अर्चना
की
और
जय
जगन्नाथ
के
जयकारे
लगाए।
इसके
बाद
मुख्यमंत्री
ने
भगवान
जगन्नाथ
के
रथ
की
रस्सी
भी
खींची।
इसके
बाद
वे
भोपाल
के
लिए
रवाना
हो
गए।

मुख्यमंत्री
के
साथ
केंद्रीय
मंत्री
ज्योतिरादित्य
सिंधिया,
विधानसभा
अध्यक्ष
नरेंद्र
सिंह
तोमर,
सांसद
भारत
सिंह
कुशवाह,
जिला
अध्यक्ष
जयप्रकाश
राजोरिया
सहित
अन्य
जनप्रतिनिधि
भी
उपस्थित
थे।जगन्नाथ
रथ
यात्रा
शनिवार
शाम
4
बजे
अचलेश्वर
रोड
स्थित
GYMC
मैदान
से
शुरू
हुई
और
शहर
के
विभिन्न
क्षेत्रों,
बाजारों,
नई
सड़क
होते
हुए
लक्ष्मीगंज
स्थित
गोयल
वाटिका
गार्डन
पर
पहुंची।
इस
दौरान
जगह
जगह
पर
भगवान
जगन्नाथ
का
पुष्पहार
से
स्वागत
किया
गया
और
आरती
उतारी
गई।

यात्रा
के
बाद
लगभग
20
हजार
से
अधिक
श्रद्धालुओं
को
प्रसाद
दिया
गया।
ग्वालियर
में
पिछले
कुछ
वर्षों
से
पुरी
की
तर्ज
पर
महाप्रभु
जगन्नाथ
की
रथयात्रा
का
आयोजन
किया
जा
रहा
है।
इस्कॉन
मंदिर
के
सहयोग
से
यह
यात्रा
निकाली
जाती
है।
जीवाय
एमसी
मैदान
में
शनिवार
दोपहर
3
बजे
कीर्तन

विग्रह
पूजा
और
शाम
चार
बजे
विशेष
पूजन
के
बाद
रथ
यात्रा
प्रारंभ
हुई।