Kanpur: श्मशान घाट पर बहस के बाद दो युवकों को लाठी-डंडे से पीटा, वीडियो वायरल

Kanpur: श्मशान घाट पर बहस के बाद दो युवकों को लाठी-डंडे से पीटा, वीडियो वायरल
खेरेश्वर स्थित सरैया गंगातट श्मशान घाट पर रविवार को अंतिम संस्कार में आए कुछ लोगों में राजनीतिक चर्चा के दौरान बहस होने लगी। बात बढ़ने पर अंतिम संस्कार में आए दो युवकों को घेरकर लाठी-डंडे से पीटा। इसका बाद धमकी देते हुए भाग गए।