Chhatarpur News: हरपालपुर मुक्तिधाम में लावारिस शवों के दफन पर रोक, पुलिस ने नगर परिषद से मांगी दूसरी जगह


जिले
के
हरपालपुर
शहर
के
मुक्तिधाम
में
अब
लावारिस
और
अज्ञात
शवों
को
नहीं
दफनाया
जाएगा।
इसके
लिए
बाकायदा
नगर
परिषद
ने
एक
फरमान
जारी
कर
हरपालपुर
पुलिस
को
ताकीद
किया
है।
पिछले
समय
तक
पुलिस
द्वारा
शवों
को
दफनाने
के
दौरान
मुक्तिधाम
में
हुई
क्षति
को
देखते
हुए
नगर
परिषद
ने
यह
निर्णय
लिया
है।


विज्ञापन

Trending
Videos

गौरतलब
है
कि
नगर
परिषद
हरपालपुर
द्वारा
नगर
में
स्थित
मुक्तिधाम
को
निरंतर
सुन्दर,
सुव्यवस्थित
किए
जाने
हेतु
कार्य
किए
जा
रहे
हैं।
अक्सर
देखने
में
आया
है
कि
नगर
में
मिल
रहे
लावरिस
मृतक
शवों
को
बिना
किसी
सूचना
के
मुक्तिधाम
में
दफनाने
के
लिए
स्थानीय
पुलिस
द्वारा
जेसीबी
का
प्रयोग
किया
जाता
है,
जिससे
मुक्तिधाम
में
लगे
पेवर्स
ब्लॉक
एवं
पेड़-पौधों
का
नुकसान
हो
रहा
है।
स्थानीय
नागरिकों
ने
भी
मुक्तिधाम
में
लावरिस
शवों
को
दफनाये
जाने
से
होने
वाले
नुकसान
की
शिकायतें
नगर
परिषद
में
की
है।
विगत
दिनों
ऐसी
ही
शिकायत
आई
थी
कि
मुक्तिधाम
में
अंतिम
संस्कार
आदि
के
लिए
आने
वाले
लोगों
की
सुविधा
के
लिए
लगाये
गए
पेवर्स
ब्लॉक
उखड़े
पाये
गए
थे।
तमाम
शिकायतों
के
बाद
नगर
परिषद
ने
एक
आदेश
जारी
कर
स्थानीय
पुलिस
से
आग्रह
किया
है
कि
लावारिस
मृतको
के
शव
दफनाने
के
लिए
अन्य
किसी
स्थान
को
चिह्नित
किया
जाए।


विज्ञापन


विज्ञापन

ये
भी
पढ़ें- डेढ़
महीने
तक
चलेंगे
एमपीपीएससी
इंटरव्यू,
229
पद
के
लिए
800
अभ्यर्थी
शामिल
होंगे

मामले
को
लेकर हरपालपुर थाना
प्रभारी पुष्पक
शर्मा
ने
कहा
कि मुक्तिधाम
में
लावारिस
शवों
को

दफनाने
का
पत्र
नगर
परिषद
से
मिला
है।
नगर
परिषद
ऐसी
स्थिति
में
अज्ञात
शवों
को
दफनाने
के
लिए
दूसरी
जगह
चह्नित
कर
दे।
इस
पर हरपालपुर नगर
परिषद
अध्यक्ष
अमित
अग्रवाल
ने
कहा
कि पुलिस
की
ओर
से
बिना
सूचना
के
शव
दफन
करने
से
मुक्तिधाम
क्षेत्र
डैमेज
होता
है।
लोगों
की
शिकायत
मिल
रही
थी।
ऐसे
हालातों
में
दूसरी
जगह
चिन्हित
कर
देंगे।
वहीं, हरपालपुर नगर
परिषद उपयंत्री धीरेंद्र
तोमर
ने
कहा
कि मुक्तिधाम
में
लावारिस
शव
दफन
को
लेकर
लोगों
शिकायत
मिल
रही
थी,
जल्द
परिषद
दूसरी
जगह
चिन्हित
करेगी।