Vatsala Dies: एशिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी वत्सला की पन्ना टाइगर रिजर्व में मौत, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि


एशिया
की
सबसे
बुजुर्ग
हथिनी
वत्सला
की
100
साल
से
अधिक
की
उम्र
में
मंगलवार
को
मध्य
प्रदेश
के
पन्ना
टाइगर
रिजर्व
में
मौत
हो
गई।
हथिनी
को
केरल
से
नर्मदापुरम
लाया
गया
था
और
बाद
में
पन्ना
टाइगर
रिजर्व
में
स्थानांतरित
किया
गया।
उसका
अंतिम
संस्कार
पन्ना
टाइगर
रिजर्व
के
अधिकारियों
और
कर्मचारियों
ने
किया।


विज्ञापन

Trending
Videos

मुख्यमंत्री
मोहन
यादव
ने
सोशल
मीडिया
पर
एक
पोस्ट
में
लिखा,
वत्सला
का
सौ
साल
पुराना
साथ
आज
खत्म
हो
गया।
आज
दोपहर
वत्सला
ने
पन्ना
टाइगर
रिजर्व
में
अपनी
अंतिम
सांस
ली।
हथिनी
अपने
बच्चों
को
प्यार
से
पालती
थी
और
मध्य
प्रदेश
की
भावनाओं
का
प्रतीक
थी।
वह
केवल
एक
हथिनी
नहीं
थी,
वह
हमारे
जंगलों
की
मूक
संरक्षक,
पीढ़ियों
की
मित्र
और
मध्य
प्रदेश
की
भावनाओं
का
प्रतीक
थी।


विज्ञापन


विज्ञापन


पर्यटकों
के
बीच
आकर्षण
का
केंद्र
थी
वत्सल

वत्सला
वर्षों
से
पर्यटकों
के
बीच
आकर्षण
का
केंद्र
थी।
वह
सबसे
बुजुर्ग
होने
के
कारण
रिजर्व
में
हाथियों
के
पूरे
समूह
का
नेतृत्व
करती
थी।
एक
बयान
में
कहा
गया
कि
अन्य
हथिनियां
बच्चों
को
जन्म
देती
थीं
तो
वह
दादी
की
भूमिका
निभाती
थी।
वत्सला
अपने
अगले
पैरों
के
नाखूनों
में
चोट
लगने
के
कारण
रिजर्व
के
हिनौता
क्षेत्र
में
खैरैयां
नाले
के
पास
बैठ
गई
थी।
वन
विभाग
के
कर्मियों
ने
उसे
उठाने
का
काफी
प्रयास
किया,
लेकिन
दोपहर
में
हथिनी
की
मौत
हो
गई।