UP: प्रशिक्षु महिला सिपाही ने दी जान… सात महीने बाद मिलनी थी पोस्टिंग; इसलिए उठाया खौफनाक कदम

UP: प्रशिक्षु महिला सिपाही ने दी जान… सात महीने बाद मिलनी थी पोस्टिंग; इसलिए उठाया खौफनाक कदम
कन्नौज में रिजर्व पुलिस लाइन के छात्रावास में शुक्रवार को प्रशिक्षु महिला सिपाही ने फंदा लगाकर जान दे दी। पहली मंजिल पर बने बॉथरूम में लगे टॉवेल हैंगर में दुपट्टे से बने फंदे में उसका शव लटकता हुआ मिला।