
श्रावण
मास
शुरू
हो
चुका
है।
यह
महीना
धार्मिक
दृष्टि
से
अत्यंत
महत्वपूर्ण
होता
है
और
विशेषकर
महाकालेश्वर
मंदिर
में
लाखों
की
संख्या
में
श्रद्धालुओं
की
अपार
भीड़
उमड़ती
है।
ऐसे
में
उज्जैन
पुलिस
द्वारा
एक
व्यापक
और
तकनीकी
रूप
से
मजबूत
ट्रैफिक
व
डायवर्जन
प्लान
तैयार
किया
गया
है,
जिससे
दर्शनार्थी
जान
में
फंसे
बिना
बाबा
महाकाल
के
दर्शन
कर
सकें।
सामान्य
दिनों
और
सोमवार
को
निकलने
वाली
महाकाल
की
सवारी
के
लिए
अलग-अलग
यातायात
योजनाएं
लागू
होंगी।
चार
पहिया
वाहनों
के
लिए
पार्किंग
-
इंटरप्रिटेशन
पार्किंग:
यह
मुख्य
पार्किंग
स्थल
होगा। -
चारधाम
पार्किंग:
एक
और
महत्वपूर्ण
चार
पहिया
वाहन
पार्किंग। -
नरसिंह
घाट
पार्किंग:
श्रद्धालुओं
के
लिए
सुविधाजनक
स्थान। -
कार्तिक
मेला
मैदान:
विशेष
रूप
से
भारी
वाहनों
के
लिए
निर्धारित। -
हरिफाटक
चौराहा,
मन्नत
गार्डन:
एक
वैकल्पिक
पार्किंग
विकल्प। -
इंपीरियल
पार्किंग:
अतिरिक्त
पार्किंग
क्षमता
प्रदान
करेगा। -
हरिफाटक
ब्रिज
के
नीचे
पार्किंग:
पुल
के
नीचे
की
जगह
का
भी
उपयोग
किया
जाएगा।
ये
भी
पढ़ें: वन्यजीवों
के
लिए
स्वर्ग
बन
रहा
गांधीसागर
अभ्यारण्य,
दुर्लभ
वन्यजीव
स्याहगोश
कैमरे
में
हुआ
कैद
दो
पहिया
वाहनों
के
लिए
पार्किंग
-
हरसिद्धि
की
पाल:
मंदिर
के
करीब
दो
पहिया
वाहनों
के
लिए। -
क्षीरसागर
मैदान:
विशाल
क्षेत्र
में
दो
पहिया
पार्किंग। -
टंकी
चौराहा
मल्टी
लेवल
पार्किंग:
भीड़भाड़
कम
करने
के
लिए
बहुमंजिला
पार्किंग।
जब
इंटरप्रिटेशन
पार्किंग
भर
जाएगी,
तब
वैकल्पिक
मार्ग
और
पार्किंग
स्थलों
की
सूचना
बोर्डों
के
माध्यम
से
श्रद्धालुओं
को
मौके
पर
दी
जाएगी।
ये
भी
पढ़ें: ग्वालियर
का
अभागा
गांव!
जहां
सड़कें
न
होने
से
युवाओं
की
नहीं
हो
पा
रही
शादी;
इंतजार
में
हो
रहे
अधेड़
सोमवार
की
महाकाल
सवारी
का
रहेगा
यह
मार्ग
श्रावण
मास
में
भगवान
महाकालेश्वर
की
सवारी
प्रत्येक
सोमवार
को
शाम
4
बजे
प्रारंभ
होकर
निम्नलिखित
मार्ग
से
निकलेगी-
महाकाल
मंदिर,
हरसिद्धि,
रामानुजकोट,
कार्तिक
चौक,
छतरी
चौक,
गोपाल
मंदिर,
पटनी
बाजार,
गुदरी,
रामघाट
और
फिर
वापस
महाकाल
मंदिर।
सवारी
मार्ग
पर
आने
वाली
गलियों
में
दो
पहिया/अन्य
वाहन
पार्क
करने
पर
कार्रवाई
की
जाएगी
और
उन्हें
क्रेन
से
हटाकर
जुर्माना
वसूला
जाएगा।
डायवर्जन
एवं
प्रतिबंधित
मार्ग
-
देवास
गेट
से
दौलतगंज -
इंदौर
गेट
से
महाकाल
घाटी -
बेगमबाग
से
कोट
मोहल्ला -
हरसिद्धि
पाल
से
गुदरी -
दानीगेट
से
ढाबा
रोड -
जूना
सोमवारिया
से
केडी
गेट