MP News: रतलाम में एंबुलेंस से ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, 100 ग्राम एमडीएमए के साथ दो गिरफ्तार


मादक
पदार्थों
की
तस्करी
के
लिए
तस्कर
अब
एंबुलेंस
का
सहारा
ले
रहे
हैं।
रतलाम
जिले
की
रिंगनोद
पुलिस
ने
एक
ऐसी
ही
एंबुलेंस
को
पकड़ा
है,
जिसमें
सवार
दो
युवक
एमडीएमए
जैसे
खतरनाक
सिंथेटिक
ड्रग
की
तस्करी
कर
रहे
थे।
पुलिस
ने
रविवार
रात
दोनों
आरोपियों
को
धर
दबोचा
और
उनके
कब्जे
से
100
ग्राम
एमडीएमए,
नकद
राशि
और
मोबाइल
फोन
बरामद
किए।


विज्ञापन

Trending
Videos

एसपी
अमित
कुमार
और
एएसपी
राकेश
खाखा
के
निर्देशन
में
चलाए
जा
रहे
विशेष
अभियान
के
तहत
रिंगनोद
पुलिस
को
सूचना
मिली
थी
कि
एक
एंबुलेंस
में
मादक
पदार्थ
ले
जाया
जा
रहा
है।
सूचना
के
आधार
पर
पुलिस
ने
माता
मेलकी
फंटा
के
पास
पुराने
यात्री
प्रतिक्षालय
के
पास
नाकाबंदी
की।
कुछ
देर
बाद
वहां
108
एंबुलेंस
(नंबर
CG-04-NS-7433)
पहुंची।
पुलिस
ने
रुकवाने
की
कोशिश
की
तो
ड्राइवर
ने
गाड़ी
भगाने
का
प्रयास
किया,
लेकिन
पुलिस
ने
घेराबंदी
कर
उसे
रोक
लिया।


विज्ञापन


विज्ञापन


ये
भी
पढ़ें: सागर
जिले
में
बारिश
के
बीच
बड़ा
हादसा,
सुनार
नदी
में
नहाते
समय
वृद्ध
बहा,
तलाश
जारी

एंबुलेंस
में
सवार
दो
व्यक्तियों
की
तलाशी
लेने
पर
एक
पारदर्शी
प्लास्टिक
थैली
में
100
ग्राम
एमडीएमए
ड्रग,
₹1250
नगद
और
एक-एक
मोबाइल
बरामद
हुआ।
गिरफ्तार
आरोपियों
की
पहचान
ललित
पाटीदार
(30),
निवासी
अंबिका
नगर
दलोदा,
जिला
मंदसौर
और
सुभाष
बैरागी
(39),
निवासी
ग्राम
कोटड़ा
बहादुर,
थाना
नाहरगढ़,
जिला
मंदसौर
के
रूप
में
हुई
है।
पुलिस
ने
एनडीपीएस
एक्ट
की
धारा
8/22
के
तहत
दोनों
आरोपियों
के
खिलाफ
मामला
दर्ज
कर
लिया
है।
फिलहाल
यह
स्पष्ट
नहीं
हो
पाया
है
कि
ड्रग
कहां
से
लाई
गई
थी
और
किसे
दी
जानी
थी।
पुलिस
दोनों
से
पूछताछ
कर
रही
है।
यह
कोई
पहला
मामला
नहीं
है
जब
एंबुलेंस
का
इस्तेमाल
नशे
की
खेप
ले
जाने
के
लिए
किया
गया
हो।
लगभग
9
माह
पूर्व
भी
रतलाम-नीमच
हाइवे
पर
सेजवता
फंटा
के
पास
एक
एंबुलेंस
(नंबर
MH-06-BW-5365)
में
8.39
क्विंटल
डोडाचूरा
ले
जाते
हुए
दो
आरोपी
महाराष्ट्र
के
रायगढ़
जिले
से
पकड़े
गए
थे।
उन
पर
भी
एनडीपीएस
एक्ट
के
तहत
कार्रवाई
की
गई
थी।