संभल: बाजार गई किशोरी से छेड़छाड़, शिकायत पर युवक ने परिजनों को किया अपमानित, आहत हो नाबालिग ने दे दी जान

संभल: बाजार गई किशोरी से छेड़छाड़, शिकायत पर युवक ने परिजनों को किया अपमानित, आहत हो नाबालिग ने दे दी जान
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद नगलिया देवी में छेड़छाड़ से आहत 15 वर्षीय किशोरी ने दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। उसके भाई की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिजन गमगीन हैं।