LS Polls: ‘क्या उस द्वीप पर कोई रहता भी है?’ पीएम मोदी के कच्चातिवु बयान पर दिग्विजय सिंह का तंज

LS Polls: ‘क्या उस द्वीप पर कोई रहता भी है?’ पीएम मोदी के कच्चातिवु बयान पर दिग्विजय सिंह का तंज
LS Polls Does anyone live on that island Digvijay Singh taunt on PM Modi Katchatheevu statement

दिग्विजय
सिंह
और
नरेंद्र
मोदी


फोटो
:
सोशल
मीडिया

विस्तार



वॉट्सऐप
चैनल
फॉलो
करें

कांग्रेस
नेता
दिग्विजय
सिंह
पीएम
नरेंद्र मोदी
के
कच्चातिवु
द्वीप पर
दिए
बयान
पर
उनसे
पूछा
है
कि
क्या
उस
द्वीप
पर
कोई
रहता
भी
है? मैं
पूछना
चाहता
हूं।
गौरतलब
है
कि
दिग्विजय
सिंह
मध्यप्रदेश
के
राजगढ़
से
कांग्रेस
के
लोकसभा
उम्मीदवार
हैं।
वे
हमेशा
अपने
बयानों
को
लेकर
चर्चा
में
रहते
हैं।

दरअसल,
लोकसभा
चुनाव
2024
में
बीजेपी
के
लिए
प्रचार
करने
तमिलनाडु
पहुंचे
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
ने
विपक्ष
को
घेरा। पीएम
मोदी
ने
कांग्रेस
और
उसके
तमिलनाडु
में
सहयोगी
सत्तारूढ़
द्रमुक
(डीएमके)
पर
जमकर
हमला
किया
और कहा
कि
कांग्रेस
और
डीएमके
ने
तमिलनाडु
के
लोगों
को
अंधेरे
में
रखा
है।
उन्होंने
निर्दयतापूर्वक
कच्चातिवु
द्वीप
श्रीलंका
को
दे
दिया
और
हमारे
मछुआरों
के
साथ
अन्याय
किया। प्रधानमंत्री
ने
अपने
भाषण
में
आगे
कहा,
एनडीए
सरकार
लगातार
हमारे
मछुआरों
को
रिहा
करा
रही
है
और
उनकी
घर
वापसी
करा
रही
है। डीएमके
और
कांग्रेस
सिर्फ
मछुआरों
की
ही
नहीं,
बल्कि
पूरे
देश
की
गुनहगार
है।
पीएम
मोदी
के
बयान
पर
दी
गई
प्रतिक्रिया
में
राजगढ़
से
कांग्रेस
के
लोकसभा
उम्मीदवार
दिग्विजय
सिंह
ने
कहा,
क्या
उस
द्वीप
पर
कोई
रहता
है?
मैं
पूछना
चाहता
हूं।


कंगना
रनौत
ने
किया
पलटवार

एक्ट्रेस
और
बीजेपी
के
टिकट
पर
लोकसभा
चुनाव
में
उतरी कंगना
रनौत
ने
दिग्विजय
के
बयान
को
लेकर
कांग्रेस
को
घेर
लिया
है। ‘एक्स’
पर
लिखा,
नेहरू
जी
की
अक्साई
चिन
को
बंजर।
जमीन
बताने
वाली
सोच
आज
भी
कांग्रेस
में
जीवित
है। दिग्विजय
जी
का
कच्चातिवु
द्वीप
को
लेकर
दिया
गया
बयान
उसी
सोच
को
दर्शाता
है। इसी
मानसिकता
के
कारण
कांग्रेस
शासन
में
भारत
के
दूरस्थ
क्षेत्रों
में
विकास
नहीं
हो
पाया।
लेकिन
यह
नया
भारत
है,
यहां
देश
के
सबसे
ऊंचे
पोलिंग
स्टेशन
‘ताशीगंग’
तक
नल
से
जल
पहुंच
रहा
है,
हिमाचल
प्रदेश
के
‘कॉमिक’
जैसे
ऊंचे
गांवों
तक
बेहतर
सड़क
कनेक्टिविटी
और
बिजली
से
हर
घर
रोशन
है। देश
की
भौगोलिक
अखंडता
के
साथ
कोई
समझौता
नहीं
किया
जायेगा,
और
ऐसी
सोच
रखने
वालों
को
देश
जवाब
जरूर
देगा।