Ayodhya: ईद पर अयोध्या ने दिया भाईचारे का संदेश… इकबाल अंसारी से मिलने पहुंचे रामलला के मुख्य पुजारी

Ayodhya: ईद पर अयोध्या ने दिया भाईचारे का संदेश… इकबाल अंसारी से मिलने पहुंचे रामलला के मुख्य पुजारी
ईद उल फित्र के अवसर पर राम की नगरी अयोध्या ने सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया है। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास अयोध्या भूमि विवाद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के घर पहुंचे और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।