UP: चार दिन में चार लाख वसूल लिए… यूपी के मंत्री ने मेदांता अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल ने दी सफाई April 12, 2024 by cntrks उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मेदांता अस्पताल पर वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्री के मुताबिक उनकी मां के इलाज के दौरान अस्पताल ने चार दिन में 04 लाख रुपये वसूल लिए इसके बावजूद उन्हें होश तक नहीं आया।