Moradabad Airport: हवाई अड्डे का लाइसेंस होगा रीन्यू, डीजीसीए ने किया निरीक्षण, उड़ान शुरू कब होगी पता नहीं

Moradabad Airport: हवाई अड्डे का लाइसेंस होगा रीन्यू, डीजीसीए ने किया निरीक्षण, उड़ान शुरू कब होगी पता नहीं
हवाई अड्डे के लाइसेंस की छह माह की अवधि मई में पूरी हो रही है। इससे पहले ही डीजीसीए की टीम ने लाइसेंस रीन्यूवल के लिए मुरादाबाद का दौरा किया। तीन दिन चले निरीक्षण में अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को बारीकी से परखा।