Kanpur Weather Update: शाम को बारिश से मौसम हुआ सुहावना, रात को फिर से बढ़ी गर्मी, आज ओले पड़ने के आसार April 13, 2024 by cntrks कानपुर शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार को दिन में दो बजे तक चिलचिलाती धूप के बाद शाम चार बजे चलीं तेज हवाओं के साथ बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया।