Sambhal Lok Sabha seat: भाजपा और बसपा प्रत्याशी समेत 32 लोगों ने खरीदे परचे, 19 तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया April 13, 2024 by cntrks संभल लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। केवल परचे बिके। भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी, बसपा के सौलत अली सहित 16 प्रत्याशियों ने 32 परचे खरीदे हैं।