
विस्तार
मप्र
में
पिछले
एक
सप्ताह
से
आंधी,
बारिश
और
ओलावृष्टि
का
दौर
जारी
है।
शनिवार
को
भी
प्रदेश
के
कई
जिलों
में
जोरदार
बारिश
हुई।
नर्मदापुरम,
इटारसी
समेत
कई
जगहों
पर
तेज
बारिश
के
साथ
ओले
भी
गिरे।
इंदौर,
भोपाल
समेत
कई
जिलों
में
बादल
छाए
रहे
और
हल्की
बूंदाबांदी
भी
हुई।
वहीं
ग्वालियर
जिले
के
भितरवार
के
जखवार
गांव
में
शनिवार
को
बृजेंद्र
(35)
की
आकाशीय
बिजली
गिरने
से
मौत
हो
गई।
दतिया
के
आसपास
तेज
बारिश
के
साथ
गिरे
ओले।
ओलाबृष्टि
से
दतिया
दिनारा
रोड
कश्मीर
की
सड़क
की
तरह
नजर
आने
लगी।
वहीं
दूसरी
ओर
तेज
बारिश
और
ओले
गिरने
से
किसानों
को
भी
भारी
नुकसान
हुआ
है।
खेतों
में
कटी
रखी
गेंहू
की
फसलें
कई
जगह
खराब
हो
गई
हैं।
युवक
खेत
में
फसल
कटाई
कर
रहा
था।
परिजन
उसे
लेकर
भितरवार
सामुदायिक
स्वास्थ्य
केंद्र
पहुंचे,
जहां
डॉक्टरों
ने
मृत
घोषित
कर
दिया।
मौसम
विभाग
ने
रविवार
को
भी
ऐसा
ही
मौसम
Weather
रहने
के
आसार
जताए
हैं।
दतिया
सबसे
गर्म,
पचमढ़ी
सबसे
ठंडा
पिछले
24
घंटों
के
दौरान
प्रदेश
के
इंदौर,
ग्वालियर,
रीवा,
शहडोल,
उज्जैन,
जबलपुर,
सागर,
नर्मदापुरम,
भोपाल
संभाग
के
जिलों
में
वर्षा
दर्ज
की
गई।
प्रदेश
में
सर्वाधिक
अधिकतम
तापमान
40.2
°C
दतिया
में
दर्ज
किया
गया
तथा
सबसे
कम
न्यूनतम
तापमान
15.6°C
पचमढ़ी
(नर्मदापुरम)
में
दर्ज
किया
गया। सीहोर
के
शासकीय
कृषि
कॉलेज
के
मौसम
विज्ञान
केंद्र
के
वैज्ञानिक
डॉ.
एसएस
तोमर
ने
बताया
कि
रविवार
को
भी
बारिश
होने
का
अनुमान
है।
वेस्टर्न
डिस्टरबेंस
के
कारण
मप्र
में
मौसम
बदला
है।
हवा
की
रफ्तार
भी
सामान्य
से
अधिक
44
किलोमीटर
प्रति
घंटे
तक
भी
रह
सकती
है।
वर्षा
के
प्रमुख
आंकड़े
(सेमी
में)
नसरुल्लागंज
6,
जावर
4,
इछावर
4,
लटेरी
3,
आष्टा
3,
बैरसिया
3,
केसली
3,
सौंसर
2,
बिछुआ
2,
उमरेठ
2,
रायसेन
2,
देवास
2,
टोंकखुर्द
2,
कुंभराज
2,
सुल्तानपुर
2,
रेहटी
2,
डोलरिया
2,
बबई
2,
भैंसदेही
2,
सोनकच्छ
2,
नर्मदापुरम
2,
सिरोंज
1,
चाचरियापाति
1,
खरगौन
1,
कुसमी
1,
पांढुर्णा
1,
छिंदवाड़ा
1,
रायपुरा
1,
परासिया
1,
चौरी
1,
राहतगढ़
1
ओलावृष्टि
के
प्रमुख
आंकड़े
आगरमालवा,
अलीराजपुर
(चंद्रशेखर
नगर),
मंदसौर
(दलौदा),
रतलाम
(प्रीतनगर,
रतलाम,
बाजना,
बिलपांक),
उज्जैन
(महिदपुर,
रुनिजा,
बड़नगर),
गुना
(गुना,
राघवगढ़),
झाबुआ
(खवासा)
सागर
(बांदा,
सागर,
गढ़ाकोटा,
बांदरी,
मालथौन,
राजवंश,
बोबई),
दमोह।
विदिशा
(शम्शाबाद,
लटेरी,
नटेरन),
हरदा
(रहटगांव),
सीहोर
(जावर,
आष्टा),
देवास
(बागली,
देवास,
शिप्रा),
इंदौर
(इंदौर),
रायसेन
(सुल्तानपुर,
दीवानगंज),
गुना
(राघौगढ़,
मधुसूदनगढ़,
कुंभराज,
राठियाई),
खरगौन
(जामली),
भोपाल
(फंदा),
उज्जैन
(रुनिजा),
छिन्दवाड़ा।
चेतावनी
बिजली
और
आंधी
का
येलो
अलर्ट
शहडोल
संभाग
के
जिलों
में,
भोपाल,
राजगढ़,
नर्मदापुरम,
हरदा,
उज्जैन,
देवास,
शाजापुर,
अगरमालवा,
मंदसौर,
नीमच,
शिवपुरी,
ग्वालियर,
दतिया,
भिंड,
रीवा,
मऊगंज,
सतना,
डिंडोरी,
कटनी,
जबलपुर,
मंडला,
बालाघाट,
छतरपुर,
टीकमगढ़,
निवाड़ी
और
मैहर
जिलों
में।
बिजली
गिरने
और
ओलावृष्टि
का
आरेंज
अलर्ट
विदिशा,
रायसेन,
सिहोर,
बैतूल,
गुना,
अशोकनगर,
मुरैना,
श्योपुरकला,
नरसिंहपुर,
छिंदवाड़ा,
सिवनी,
पन्ना,
दमोह,
सागर
और
पांढुर्णा
जिलों
में
।