Ujjain News: उज्जैन में फिल्मी अंदाज में हुआ हमला, शादी समारोह में पिता-बेटों से मारपीट

Ujjain News: उज्जैन में फिल्मी अंदाज में हुआ हमला, शादी समारोह में पिता-बेटों से मारपीट
Filmy style Attack During Marriage Ceremony In Ujjain Several Injured

घटना
में
यह
हुए
गंभीर
घायल

विस्तार

उज्जैन
जिले
के
घटिया
थाना
क्षेत्र
के
ग्राम
मीण
में
शनिवार
रात
विवाह
समारोह
के
दौरान
दो
परिवारों
के
बीच
विवाद
हो
गया।
इस
विवाद
के
चलते
सामने
वाले
पक्ष
के
लोगों
ने
समारोह
के
दौरान
लाइट
बंद
कर
दी।
ग्रामीण
तथा
उसके
चार
पुत्रों
पर
लट्ठ,
पाइप्स
और
अन्य
हथियारों
से
हमला
कर
दिया।
इस
दौरान
वहां
अफरा-तफरी
मच
गई।
हमला
करने
के
बाद
आरोपी
भाग
निकले।
पांचों
घायलों
को
अस्पताल
में
भर्ती
कराया
गया।

घटिया
थाना
प्रभारी
राधेश्याम
चौहान
ने
कहा
कि
शनिवार रात
ग्राम
मीण
में
विवाह
समारोह
का
आयोजन
चल
रहा
था।
शादी
में
समीप
के
ग्राम
राजूखेड़ी
में
रहने
वाला
राजाराम
अपने
चार
पुत्र
कमल,
प्रकाश,
मोहन
और
अरुण
के
साथ
शामिल
होने
गया
था।
विवाह
समारोह
के
बीच
उनका
विवाद
उनके
रिश्तेदार
रमेश,
जीवन,
जितेन्द्र
और
उसके
परिजनों
से
हो
गया।
विवाद
के
चलते
रमेश
ने
अपने
साथियों
के
साथ
मिलकर
शादी
समारोह
में
बिजली
बंद
की।
इसके
बाद
योजनाबद्ध
तरीके
से
लट्ठ,
पाइप्स
और
सरिये
से
राजाराम
और
उसके
पुत्रों
पर
हमला
कर
दिया।
इस
दौरान
शादी
समारोह
में
भगदड़
की
स्थिति
बन
गई
थी।
हमले
में
राजाराम
और
उसके
पुत्र
घायल
हो
गए।
वारदात
करने
के
बाद
हमलावर
वहां
से
भाग
निकले।
गांव
में
हुए
हमले
की
सूचना
मिलने
के
बाद
पुलिस
मौके
पर
पहुंची
और
घायल
सभी
लोगों
को
अस्पताल
में
भर्ती
कराया
गया।
हमले
में
तीन
लोगों
को
ज्यादा
चोटें
आई
हैं।
पुलिस
ने
उनके
बयान
दर्ज
करने
के
बाद
आरोपियों
के
खिलाफ
विभिन्न
धाराओं
में
कायमी
कर
ली
है।
पुलिस
ने
बताया
कि
अभी
हमलावरों
की
गिरफ्तारी
नहीं
हो
पाई
है।

घटना में यह हुए गंभीर घायल

घटना
में
यह
हुए
गंभीर
घायल