
दिग्विजय
सिंह
और
ज्योतिरादित्य
सिंधिया
–
फोटो
:
सोशल
मीडिया
विस्तार
वॉट्सऐप
चैनल
फॉलो
करें
ग्वालियर
जिले
में
नए
एयर
टर्मिनल
पर
मंगलवार
को पहली
फ्लाइट
लैंड
की,
जिसमें
खुद
नगर
विमानन
मंत्री
ज्योतिरादित्य
सिंधिया
भी
ग्वालियर
पहुंचे।
इस
दौरान
उन्होंने
कांग्रेस
और
दिग्विजय
सिंह
पर
निशाना
साधा
तो
वहीं
राहुल
गांधी
के
बयान
पर
पलटवार
किया
है।
ग्वालियर
का
राजमाता
विजया
राजे
सिंधिया
टर्मिनल
कि
आखिरकार
शुरुआत
हो
ही
गई।
आज
दिल्ली
से
ग्वालियर
के
नए
टर्मिनल
भवन
पर
पहली
फ़्लाइट
लैंड
की,
जिसमें
खुद
केंद्रीय
मंत्री
ज्योतिरादित्य
सिंधिया
ने
सफर
किया।
नए एयरपोर्ट
भवन
पर
बाहर
निकलने
के
बाद
उन्होंने
मीडिया
से
चर्चा
के
दौरान कहा
कि इस
नए टर्मिनल
पर
मिलने
वाले
हवाई
सुविधाओं
के
चलते
आगे
ग्वालियर
क्षेत्र
को
विकास
की
नई
उड़ान
मिलेगी।
वहीं,
उन्होंने
राज्यसभा
सांसद
और
पूर्व
मुख्यमंत्री
दिग्विजय
सिंह
के
बैलेट
पेपर
पर
होने
वाले
चुनाव
को
लेकर
भी
बयान
दिए।
उन्होंने
कहा, राजा
साहब
को
हर
चीज में
कुछ
न
कुछ
तो
कठिनाई
होती
है।
जब
कांग्रेस
ईवीएम को
लेकर
आई थी,
उन्होंने
कोई
प्रश्न
नहीं
उठाया
था,
जहां कांग्रेस
जीती
है,
वहां उनके
पास
कोई
प्रश्न
नहीं
है
और
जहां कांग्रेस
हारती
है,
वहां उनके
पास
प्रश्न
है। मुझे
लगता
है
कि
ये
340
या
360
जो
भी
है,
अगर
370
रहते
तो
इतना
कोई
मजबूती
होती। इसलिए
मैं
निवेदन
कर
रहा
हूं, प्रजातंत्र
और
लोगों
के
मताधिकार
पर
प्रश्न
करना
इससे
बड़ा
कोई
कलंक
नहीं
है।
वहीं,
सिंधिया
ने
राहुल
गांधी
द्वारा
पीएम
नरेंद्र मोदी
पर
राम
मंदिर
के
नाम
पर
पूरे
देश
में
फ्रेंचाइजी बांटने
और
भ्रष्टाचार
करने
के
आरोप
पर
भी
पलटवार
किया। सिंधिया
ने
कहा
कि
उल्टा
चोर
कोतवाल
को
डांटे,
जिस
कांग्रेस
के
10
साल में
भारत
का
नाम
विश्व
में
भ्रष्टाचार
के
लिए
जाना
जाता
था,
वही
आज
प्रधानमंत्री
मोदी
का
संकल्प
है।
भ्रष्टाचार
को
खत्म
करने
का,
वे
कहते
हैं
कि
न खाऊंगा
न खाने
दूंगा,
आज
उन
पर
प्रश्न
कर
रहे
हैं।
वहीं,
जब
गुना
लोकसभा
क्षेत्र
में
उनकी
पत्नी
प्रियदर्शिनी
राजे
सिंधिया
द्वारा
प्रचार-प्रसार
में
सम्मिलित
रहने
को
लेकर
सवाल
किया
गया
तो
केंद्रीय
मंत्री
ने
हंसकर
कहा
कि प्रियदर्शिनी
मेरे
जीवन
की
साथी
हैं
और
चुनाव
में
भी
मेरे
साथ
रही
हैं।