कारोबार में भरा फर्राटा: कानपुर में सबसे तेजी से बढ़ीं नई इकाइयां, 72 फीसदी रही वृद्धि दर

कारोबार में भरा फर्राटा: कानपुर में सबसे तेजी से बढ़ीं नई इकाइयां, 72 फीसदी रही वृद्धि दर
कभी अपनी सूती मिलों के दम पर दुनिया भर में धमक जमाने वाले कानपुर ने एक बार फिर फर्राटा भरना शुरू कर दिया है। बीते वित्तीय वर्ष में शहर ने नई कारोबारी इकाइयों के खुलने के मामले में प्रदेश में सबसे तेज 72 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर हासिल की है।