Hathras News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, जबरन ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ाने का आरोप April 15, 2024 by cntrks कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला हीरा सिंह में 15 अप्रैल सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।