Chattarpur: युवक के पैर में लगी गोली, युवती के परिजनों पर लगा मारने का आरोप; बोले- प्रेम विवाह से थे नाराज

A young man was shot in the leg in Chhatarpur

घायल


फोटो
:
अमर
उजाला

विस्तार

छतरपुर
में
युवक
को
पैर
में
गोली
मारने
का
मामला
सामने
आया
है।
जहां
युवक
का
आरोप
है
कि
उसने
प्रेम
विवाह
किया
था,
जिससे
नाराज
लड़की
के
परिजनों
(ससुराल
वालों)
ने
उसे
गोली
मार
दी।
घटना
शहर
के
ओरछा
रोड
थाना
क्षेत्र
के
ग्राम
कैड़ी
तिराहा
की
है।
जहां
घायल
ने
बताया
कि
उसने
लड़की
के
घर
वालों
की
मर्जी
के
बिना
प्रेम
विवाह
किया
था,
जिससे
कि
वह
नाराज
चल
रहे
थे।
मौका
देखकर
लड़की
के
मामा
ने
राह
चलते
उसे
गोली
मार
दी,
जो
उसके
पैर
में
जाकर
लगी।
उसे
गंभीर
हालत
में
जिला
अस्पताल
लाया
गया,
जहां
उसका
इलाज
चल
रहा
है।


विज्ञापन

वहीं
अब
सूत्रों
से
पता
चला
है
कि
युवक
के
साथ
हुए
गोलीकांड
में
संदिग्धता
है।
दरअसल
बमीठा
थाना
में
दर्ज
पुराने
मामले
में
राजीनामा
के
चलते
यह
षड्यंत्र
रचा
गया
और
खुद
को
गोली
मार
ली,
ताकि
युवती
के
परिजनों
पर
राजीनामा
को
लेकर
दवाब
बन
सके
और
इस
तरह
से
उन्हें
झूठे
केस
में
फंसाकर
उनपर
दवाब
बनाया
जा
रहा
था।
वहीं
घटना
की
जानकारी
लगने
पर
ओरछा
रोड
थाना
पुलिस
मौके
पर
पहुंचकर
जांच
पड़ताल
में
जुट
गई
है।


विज्ञापन


विज्ञापन