Rewa Weather: एयरपोर्ट की दीवार ढही, शहर पानी-पानी, SDRF की रेस्क्यू टीम सक्रिय; अफसरों-नेताओं ने लिया जायजा

Rewa Weather: एयरपोर्ट की दीवार ढही, शहर पानी-पानी, SDRF की रेस्क्यू टीम सक्रिय; अफसरों-नेताओं ने लिया जायजा

रीवा
जिले
में
बीते
एक
सप्ताह
से
लगातार
हो
रही
मूसलधार
बारिश
ने
जनजीवन
को
पूरी
तरह
अस्त-व्यस्त
कर
दिया
है।
शनिवार
देर
रात
हुई
भारी
वर्षा
के
बाद
हालात
और
गंभीर
हो
गए।
रीवा
एयरपोर्ट
की
बाउंड्री
वॉल
पानी
के
तेज
बहाव
में
आकर
धराशायी
हो
गई।
शहर
की
सड़कों
से
लेकर
कॉलोनियों
में
पानी
भर
गया।
निचले
इलाकों
में
घरों
तक
में
पानी
घुस
गया,
जिससे
लोगों
को
परेशानी
का
सामना
करना
पड़ा। 


एयरपोर्ट
की
सुरक्षा
दीवार
गिरी,
SDRF
की
टीम
सक्रिय

शनिवार
रात
रीवा
एयरपोर्ट
की
बाउंड्री
वॉल
बारिश
के
पानी
के
दबाव
से
गिर
गई।
सूचना
पर
SDRF
की
टीम
ने
तत्काल
मौके
पर
पहुंचकर
रेस्क्यू
ऑपरेशन
शुरू
किया।
वहीं,
शहर
के
वार्ड
क्रमांक
1,
4,
11
और
16
में
पानी
घुस
गया।
 SDRF
ने
बाढ़
प्रभावित
क्षेत्रों
में
फंसे
50
से
अधिक
लोगों
को
निकालकर
सुरक्षित
स्थानों
पर
पहुंचाया।
टीम
ने
नगर
के
बाहरी
हिस्सों
में
बहाव
वाले
क्षेत्रों
को
चिन्हित
कर
लोगों
को
सतर्क
रहने
की
सलाह
दी
है।


प्रशासन
और
जनप्रतिनिधियों
ने
किया
दौरा

बाढ़
जैसे
हालात
को
देखते
हुए
रीवा
कलेक्टर
अजय
सिंह
गंगवार,
नगर
निगम
आयुक्त
अभिषेक
सिंह,
एसडीएम,
तहसीलदार
समेत
अन्य
अधिकारी
मौके
पर
पहुंचे।
उन्होंने
निचले
इलाकों
का
निरीक्षण
कर
राहत
कार्यों
का
जायजा
लिया।
वहीं,
गुढ़
विधायक
नागेन्द्र
सिंह
और
सिरमौर
विधायक
ने
भी
प्रभावित
क्षेत्रों
का
निरीक्षण
कर
लोगों
से
मुलाकात
की
और
हर
संभव
सहायता
का
आश्वासन
दिया।

ये
भी
पढ़ें: खाना
बनाते
समय
गैस
लीकेज
से
घर
में
लगी
आग,
ग्रहस्थी
का
सामान
जलकर
ख़ाक


सप्ताहभर
में
कहां
कितनी
बारिश
हुई?

रीवा
जिले
में
7
जुलाई
से
13
जुलाई
तक
लगातार
बारिश
हुई।
जिले
में
अब
तक
औसतन
171.6
मिमी
वर्षा
दर्ज
की
जा
चुकी
है,
जो
सामान्य
से
अधिक
है।
मौसम
विभाग
ने
आगामी
दो
दिनों
तक
भारी
बारिश
की
चेतावनी
जारी
की
है।
दखिए
कहां
कितनी
बारिश
हुई…

  • रीवा
    (हुजूर)

    192.8
    मिमी
  • गुढ़

    296
    मिमी
  • सिरमौर

    224.2
    मिमी
  • रायपुर
    कर्चुलियान

    127.5
    मिमी
  • मऊगंज

    203.6
    मिमी
  • जवा

    189.4
    मिमी

त्योंथर

211.7
मिमी


निजी
स्कूलों
में
छुट्टी
घोषित

शहर
के
अधिकांश
क्षेत्रों
में
जलभराव
के
कारण
स्कूली
बच्चों
को
आने-जाने
में
दिक्कतें
हो
रही
हैं।
ऐसे
में
कई
निजी
स्कूलों
ने
एक-दो
दिन
की
छुट्टियां
घोषित
कर
दी
हैं। 

ये
भी
पढ़ें: सावन
के
हर
सोमवार
को
यूपी-एमपी
के
इन
जिलों
में
बंद
रहेंगे
स्कूल;
जानिए
कहां-कहां
लागू
है
आदेश


जल
निकासी
बनी
चुनौती

भारी
बारिश
के
कारण
नगर
निगम
की
लचर
जल
निकासी
व्यवस्था
एक
बार
फिर
सवालों
के
घेरे
में
है।
कई
वार्डों
में
पानी
दो-दो
फीट
तक
भर
गया
है।
नगर
निगम
द्वारा
अस्थायी
पंप
लगाए
जा
रहे
हैं,
लेकिन
स्थिति
अब
भी
नियंत्रण
में
नहीं

सकी
है।

रीवा में एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल गिरी शहरों में भरा पानी

रीवा
में
एयरपोर्ट
की
दीवार
गिरी